फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Food Safety Department launched a campaign to check Prasad in temples In Balod

CG: तिरुपति मामले के बाद बालोद में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्टिव, मंदिरों में प्रसाद की जांच के लिए चलाया अभियान

Thu, 26 Sep 2024 02:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 02:40 PM IST
सार

देश के तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले के बाद अब बालोद जिले के भी बड़े मंदिरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इसके तहत मंदिरों में बनने वाले प्रसादों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Food Safety Department launched a campaign to check Prasad in temples In Balod
मंदिर में प्रसाद की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले के बाद अब बालोद जिले के भी बड़े मंदिरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इसके तहत मंदिरों में बनने वाले प्रसादों की जांच की जाएगी। इसी घड़ी में बालोद जिले के सबसे बड़े शक्तिपीठ मां गंगा मैया मंदिर में नवरात्रि के पूर्व प्रसाद की जांच करने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। सभी जगह के प्रसाद की जांच करते हुए मंदिर प्रबंधन से प्रसाद के विषय में चर्चा की। जहां पर यह बात सामने आई है कि नवरात्रि और विशेष पर्व के अलावा बाकी समय यहां पर सूखे मेवा जैसे नारियल, इलायची और मूंगफली इत्यादि के प्रसाद वितरित किए जाते हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी ने बताया कि देश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलावट की घटना के बाद हमने सतर्कता से सभी प्रमुख मंदिरों के प्रधान को जांच करने का निर्णय लिया है और सभी प्रसाद सुपरविजन में है। उन्होंने कहा कि टीम मंदिरों में जांच कर रही है। वहीं, नवरात्रि का पर्व आने वाला है तो इस समय भी विशेष रूप से प्रधान की जांच की जाएगी। हिंदुओं की आस्था के खिलवाड़ से जुड़े इस विषय में शासन एवं प्रशासन ने काफी गंभीरता दिखाई है और अब सभी मंदिरों के प्रधान में जांच की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भारत पटेल बालोद जिले के सबसे बड़े गंगा मैया मंदिर पहुंचे और उन्होंने प्रसाद की जांच की। उन्होंने बताया कि अन्य जो यहां पर प्रमुख मंदिर हैं, उनके भी प्रधान की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले के जितने भी मंदिर हैं, वहां अन्यत्र समय में सुख प्रसाद ही वितरित किए जाते हैं। जिला प्रसाद बनाने की प्रक्रिया यहां पर नहीं है, इसलिए यहां पर किसी तरह के घबराने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। नवरात्र में जो प्रसाद बनाए जाते हैं, उसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति से चर्चा भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौजन्य से बांटते हैं प्रसाद
बालोद जिले के प्रमुख मंदिर जैसे मां गंगा मैया मंदिर, मां सिया देवी मंदिर, गंजपारा के दुर्गा मंदिर सहित कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर नवरात्र में विशेष प्रसादी का आयोजन किया जाता है परंतु यहां पर भक्तों की संख्या लाखों में है। ऐसे में कई भक्त दिन के हिसाब से अपने-अपने सौजन्य से प्रसाद का वितरण करते हैं। अब देखना यह होगा कि अलग-अलग दिन बनाए जाने वाले प्रसाद की जांच करना विभाग के लिए कितना चैलेंजिंग रहेगा। वैसे भी विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। अधिकारियों ने कहा कि सभी तरह सुपरविजन में प्रधान की जांच को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed