सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM Bhupesh Baghel took a dig at Bihar CM Nitish Kumar for being sent to the Rajya Sabha

बिहार के CM नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- राजनीति की चाल में फंस गए पुराने खिलाड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की सियासत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का फैसला कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है।

Former CM Bhupesh Baghel took a dig at Bihar CM Nitish Kumar for being sent to the Rajya Sabha
बिहार के CM नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने पर भूपेश बघेल का तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की सियासत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का फैसला कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है। बघेल के मुताबिक चुनाव के समय उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से इनकार किया गया था, जबकि उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा गया और जीत भी मिली।
Trending Videos


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अनुभवी नेता हैं और दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक रणनीति में उलझ गए। पूर्व सीएम बघेल का कहना है कि जीत के बाद उन्हें किनारे कर दिया गया, जो राजनीतिक तौर पर बड़ा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना है कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। होली जैसे त्योहार के दौरान भी चाकूबाजी और हिंसा की घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरों में घुसकर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं और पुलिसकर्मियों तक के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं।

बघेल ने कहा कि सरकार ने त्योहार के दिन ड्राय डे घोषित किया था, फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आईं। उनका सवाल था कि जब शराब की दुकानें बंद रहने के बावजूद हालात ऐसे हैं, तो यदि दुकानें खुली रहतीं तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार से कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed