फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former cricket captain Kapil Dev met CM Sai, meaningful discussion took place on sports development

CG News: मुख्यमंत्री साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

Thu, 26 Feb 2026 02:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
Former cricket captain Kapil Dev met CM Sai, meaningful discussion took place on sports development
मुख्यमंत्री साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कपिल देव का बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और 'पुण्यभूमि छत्तीसगढ़' कॉफी टेबल बुक भेंट कर स्वागत किया। बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और अवसरों के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास के माहौल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अनुकूल वातावरण और मजबूत आधारभूत ढांचा प्रदेश को खेल क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed