सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four central jails in CG receive ISO 9001:2015 certification, giving a new identity to correctional system

CG News: छत्तीसगढ़ की चार केंद्रीय जेलों को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, सुधारात्मक व्यवस्था को मिली नई पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Feb 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्था ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की चार केंद्रीय जेल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर—को अंतरराष्ट्रीय मानक ISO 9001:2015 का प्रमाणन प्रदान किया गया है।

Four central jails in CG receive ISO 9001:2015 certification, giving a new identity to correctional system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्था ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की चार केंद्रीय जेल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर—को अंतरराष्ट्रीय मानक ISO 9001:2015 का प्रमाणन प्रदान किया गया है। इसे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Trending Videos


जेल विभाग के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रक्रियाएं विकसित की गईं। उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमाणन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे निर्धारित मानकों के परीक्षण और मूल्यांकन के बाद सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणन एजेंसी ने चारों केंद्रीय जेलों के अधीक्षकों को ISO 9001:2015 के प्रमाणपत्र सौंपे। इस मान्यता से जेलों में प्रशासनिक प्रक्रियाओं की एकरूपता, गुणवत्ता नियंत्रण और जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों का कहना है कि प्रमाणन से बंदियों के कल्याण, मानवाधिकार संरक्षण और जोखिम प्रबंधन के मानकों में सुधार होगा। साथ ही, जेलों के प्रति आमजन के विश्वास में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इसे सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। इस उपलब्धि में केंद्रीय जेल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर के अधीक्षकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को लागू करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed