{"_id":"699473d230473f59950b81d5","slug":"accident-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3962400-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, चालक की मौके पर मौत; गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, चालक की मौके पर मौत; गांव में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
धनौली गांव के मनोहर सिंह धनौली-तेंदुमुड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर चला रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घटना स्थल पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र के धनौली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धनौली-तेंदुमुड़ा मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटा। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
Trending Videos
चालक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण
मृतक की पहचान धनौली पत्थरा टोला निवासी मनोहर सिंह (28 वर्ष), पिता राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोहर सिंह मंगलवार को ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन से उनका नियंत्रण हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलट गया और दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से मनोहर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।