{"_id":"6a407e9680236b843206b6ed","slug":"accident-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4443543-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, लोहारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, लोहारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग।।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मयंक कुमार केवट, निवासी ग्राम लोहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक अपनी बाइक से सब्जी मंडी मनेंद्रगढ़ जाने के लिए घर से निकला था और वापसी के दौरान लोहारी पेट्रोल पंप के आगे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मयंक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मृतक की मां गोमती केवट को फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मरवाही अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।