पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   cctv

गौरेला बाजार में तेज रफ्तार कार का कहर: सड़क किनारे खड़ी बाइकों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा छह साल का मासूम

Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
cctv
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

गौरेला नगर के व्यस्त अमरकंटक रोड स्थित मुख्य बाजार में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान बाइक के पास खेल रहा लगभग 6 वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया। बच्चा कुछ कदम आगे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेजा कार तेज गति से अमरकंटक रोड की ओर से गौरेला के बाजार में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में कई बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में मौके से निकल गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर के बाद चालक के फरार होने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लेने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर ब्रेजा कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है। वाहन का पता लगाकर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मुख्य बाजार में लगातार तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन कराने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed