बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Tribal woman who died 33 years ago declared alive allegation regarding registration of 15 acres of land in GPM

जीपीएम: 33 साल पहले मृत आदिवासी महिला को बताया जीवित, 15 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री का आरोप; व्यवस्था पर उठे सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 07:54 PM IST
Tribal woman who died 33 years ago declared alive allegation regarding registration of 15 acres of land in GPM
जिले में कथित भू-माफियाओं के एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसने राजस्व और पंजीयन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि वर्ष 1992 में मृत हो चुकी एक आदिवासी महिला को दस्तावेजों में जीवित दर्शाकर उसकी करीब 15 एकड़ कृषि भूमि की रजिस्ट्री 19 मई 2026 को रायपुर की सफायर बायो एनर्जी एवं मलका पावर प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में कर दी गई। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित आदिवासी परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

जानकारी के अनुसार गौरेला विकासखंड के ग्राम नेवरी नवापारा, पटवारी हल्का क्रमांक-23 स्थित भूमि मूल रूप से आदिवासी महिला नरबदिया बाई के नाम दर्ज थी। परिजनों का कहना है कि नरबदिया बाई की मृत्यु वर्ष 1992 में हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम से भूमि की बिक्री कर दी गई। परिवार का आरोप है कि जिस महिला को दस्तावेजों में नरबदिया बाई बताया गया है, वह न केवल दूसरी महिला है बल्कि उसकी उम्र भी दस्तावेजों में 60 वर्ष दर्ज है, जबकि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख के आधार पर वास्तविक नरबदिया बाई की वर्तमान आयु लगभग 91 वर्ष होनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, मृत महिला गोंड आदिवासी समाज से थी, जबकि रजिस्ट्री में प्रस्तुत महिला को यादव समाज का बताया गया है।

मृतका के बड़े पुत्र रामअवतार आर्मो ने बताया कि उनकी मां की मृत्यु 33 वर्ष पहले हो चुकी है। जब उन्हें पता चला कि उनकी मृत मां के नाम से जमीन की रजिस्ट्री हो गई है तो पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर आदिवासी परिवार की जमीन हड़पने की साजिश रची गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रजिस्ट्री में उपयोग किए गए दस्तावेजों में कई गंभीर खामियां हैं। अधिकार अभिलेख में दर्ज उम्र का मिलान नहीं किया गया, आवश्यक दस्तावेज प्रमाणित नहीं थे और भूमि की चौहद्दी में भी अंतर पाया गया। मामले में जब संबंधित हल्का पटवारी रोहित भगत से पूछताछ की गई तो उन्होंने दस्तावेजों पर लगे हस्ताक्षर, सील और पदमुद्रा को अपना मानने से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित चौहद्दी उन्होंने जारी नहीं की है।

वहीं उप पंजीयक आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि पंजीयन कार्यालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर ही रजिस्ट्री की गई। उन्होंने कहा कि यदि दस्तावेज फर्जी हैं तो संबंधित पक्ष न्यायालय में चुनौती देकर कार्रवाई करा सकता है। रजिस्ट्री में दो गवाहों के नाम भी सामने आए हैं, जो न तो संबंधित गांव के निवासी हैं और न ही भूमि वाले क्षेत्र से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इससे पूरे मामले में भू-माफियाओं, दस्तावेज तैयार करने वालों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित आदिवासी परिवार ने प्रशासन से फर्जी रजिस्ट्री निरस्त कर जमीन वापस दिलाने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े भूमि फर्जीवाड़ों में से एक माना जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उन्नाव: सफीपुर में ट्रक और डंपर की भिड़ंत; टक्कर के बाद लगी आग, बाल-बाल बची तीन लोगों की जान

27 Jun 2026

Video: नगर निगम के डंपर और टैक्सी की टक्कर, चालक गंभीर घायल

27 Jun 2026

Video: केजीएमयू में भीषण गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल, रैन बसेरे की व्यवस्था पर उठे सवाल

27 Jun 2026

जालौन: शादी समारोह में घुसकर युवकों ने की मारपीट और हवाई फायरिंग

27 Jun 2026

मोगा में पावर ग्रिड के बाहर किसानों का धरना, बिजली आपूर्ति की कमी पर रोष

विज्ञापन

प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा बने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, माता-पिता ने बांटी मिठाइयां

27 Jun 2026

Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, एबीवीपी ने निकाली रैली

27 Jun 2026
विज्ञापन

Kashmir: अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले गांदरबल पुलिस का बड़ा मॉक ड्रिल अभ्यास

Kashmir: गांदरबल के बल्टी कुल्लन में 10वीं मुहर्रम का विशाल जुलूस, हजारों श्रद्धालु शामिल

मंडी: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

27 Jun 2026

बिलासपुर: अस्पताल के ओएसटी सेंटर पहुंचे डीसी, नशा छुड़वाने की मेडिकल थेरेपी का लिया जायजा

27 Jun 2026

बांदा में सपा सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस से मची खलबली

27 Jun 2026

भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रतापगढ़ में रोहित मिश्रा के घर जश्न का मौहाल

27 Jun 2026

मोहाली फेज-5 मार्केट में विकास कार्य से दुकानदारों की परेशानी बढ़ी

27 Jun 2026

बठिंडा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र को डंडों से पीटा, अकाल फिजिकल अकादमी संचालक पर केस दर्ज

फतेहाबाद के रतिया में भाखड़ा नहर में बहे तीन युवकों की तलाश जारी, एसडीआरएफ की टीम पहुंची

27 Jun 2026

Video: लखनऊ नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने आयोजित किया भंडारा

27 Jun 2026

नालागढ़ महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया नशामुक्ति का संदेश

27 Jun 2026

Video: मां शूलिनी मेले में शुरू हुई ठोडा खेल प्रतियोगिता, छह टीमें ले रहीं भाग

27 Jun 2026

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए 10 से 12 घंटे की मशक्त के बाद मिल रहा कन्फर्म आरक्षण

27 Jun 2026

Video: बिलासपुर जिले की सभी पंचायतों में वार्ड सदस्यों का दिलाई शपथ

27 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में एसएसपी ने लगाई टीमें

27 Jun 2026

हाथरस मंडी में पल्लेदार-आढ़ती में हुआ विवाद, सीओ सिटी ने दी जानकारी

27 Jun 2026

सादाबाद के दो गोदामों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख

27 Jun 2026

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की मांग

27 Jun 2026

गोंडा में मुस्कान बनी बड़ी सौगात, सहायक उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

27 Jun 2026

मंडी: नरोला पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलकर काम करने का लिया संकल्प

27 Jun 2026

अयोध्या में ग्रामीणों का हल्लाबोल, मनरेगा-आवास के मुद्दे पर सचिव हटाने की मांग

27 Jun 2026

रायबरेली में जिला अस्पताल में मरीज को लगाई गई एक्सपायरी ग्लूकोज की डिप, वीडियो वायरल

27 Jun 2026

मुहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed