Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Women take to the streets to protest against inflation; demonstrations held against the Central and State governments.
{"_id":"6a3f891609c9ac5ead0e1239","slug":"video-women-take-to-the-streets-to-protest-against-inflation-demonstrations-held-against-the-central-and-state-governments-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को जनवादी महिला समिति ने मंडी के सेरी चानणी में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर सरकारों को घेरते हुए आम लोगों को राहत देने की मांग उठाई। जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई का सबसे अधिक बोझ महिलाओं और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है, जबकि सरकारें इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।