Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Giani Harpreet Singh accuses SGPC of double standards; demands a resolution against Sukhbir Badal as well.
{"_id":"6a3f802c4506e13967086c36","slug":"video-giani-harpreet-singh-accuses-sgpc-of-double-standards-demands-a-resolution-against-sukhbir-badal-as-well-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की मांग
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष गियानी हरप्रीत सिंह ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , शिरोमणि अकाली दल (बादल), पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसजीपीसी मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जारी आदेश को गांव-गांव तक लागू कराने के लिए विशेष अधिवेशन बुला रही है, लेकिन 2 दिसंबर के आदेश से कथित रूप से पीछे हटने वाले सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कभी ऐसा कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि भगवंत मान के साथ-साथ सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया जाए।
गियानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी की गोलक का पैसा राजनीतिक पोस्टरबाजी पर खर्च किया जा रहा है, जिससे गांवों में टकराव का माहौल बन रहा है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से इस अभियान को तुरंत रोकने की अपील की।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से 2015 के बेअदबी मामलों, महिलाओं को भत्ता देने के वादे और पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर जवाब मांगा। साथ ही तख्त श्री हजूर साहिब एक्ट में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद-26 की भावना के विपरीत है। उन्होंने एसजीपीसी चुनाव जल्द कराने और पंथक एकता के लिए सभी पक्षों से ईमानदारी से आगे आने की अपील भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।