Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Search continues for three youths swept away in the Bhakra Canal in Ratia, Fatehabad; SDRF team has arrived.
{"_id":"6a3f83059b63f14a5404aaf1","slug":"video-search-continues-for-three-youths-swept-away-in-the-bhakra-canal-in-ratia-fatehabad-sdrf-team-has-arrived-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में भाखड़ा नहर में बहे तीन युवकों की तलाश जारी, एसडीआरएफ की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में भाखड़ा नहर में बहे तीन युवकों की तलाश जारी, एसडीआरएफ की टीम पहुंची
गांव रोझावाली के पास भाखड़ा नहर में शुक्रवार को तीन अलग-अलग हादसों में बहे तीन युवकों की तलाश के लिए शनिवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की सूचना पर हिसार से राजेश कुमार के नेतृत्व में आई 6 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नहर के तेज बहाव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को रतिया क्षेत्र में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिनके नहर में डूबने की आशंका है। पहले मामले में गांव ब्राह्मणवाला का अमनदीप सिंह (19) जिम से स्कूटी पर लौटते समय लापता हुआ। नहर किनारे उसकी स्कूटी, मोबाइल और चप्पल मिले हैं। दूसरी घटना में, गांव खेड़ा का गगनदीप सिंह (18) अपने दोस्तों के साथ रोझावाली के पास नहर में नहाते समय संतुलन बिगड़ने से बह गया। वह रतिया में कंप्यूटर कोर्स करता था। तीसरे हादसे में, गांव निकुवाना का मनजीत सिंह (36) धूंदड़वास के पास नहर में नहाने उतरा और तेज बहाव की चपेट में आ गया।
तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें नाव व गोताखोरों की मदद से लगातार नहर के अलग-अलग हिस्सों में युवकों की खोजबीन में जुटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।