{"_id":"6a3f8a28a46156ebf10658a6","slug":"video-protest-demanding-justice-in-the-case-of-a-woman-death-at-the-regional-hospital-kullu-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, एबीवीपी ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, एबीवीपी ने निकाली रैली
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हाल ही में एक महिला की माैत के मामले को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। धरने में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि मामले में दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस दौरान महाविद्यालय कुल्लू से क्षेत्रीय अस्पताल के लोग होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।