{"_id":"6a3f8ce10858b1416a098838","slug":"video-video-nagara-nagama-ka-dapara-oura-takasa-ka-takakara-calka-gabhara-ghayal-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निगम के डंपर और टैक्सी की टक्कर, चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निगम के डंपर और टैक्सी की टक्कर, चालक गंभीर घायल
काकोरी क्षेत्र में नगर निगम के डंपर और एक टैक्सी के बीच शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया।
यह हादसा घुरघुरी का तालाब चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहन रोड पर पानखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी चालक को वाहन काटकर बाहर निकालना पड़ा।
हादसे में सोहरामऊ निवासी टैक्सी चालक शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के भारी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से संचालित किए जा रहे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
लोगों ने ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मोहन रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।