सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Police solved theft case in weekly market within 24 hours in Pendra

GPM News: पेंड्रा में साप्ताहिक बाजार से लाखों के जेवर की चोरी, मामले में एक महिला आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा किया। एक महिला आरोपी आशिया शिकारी गिरफ्तार हुई। उससे 12 लाख रुपये से अधिक के जेवर बरामद हुए।

Police solved theft case in weekly market within 24 hours in Pendra
पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घण्टे में सुलझाया मामला।।
विज्ञापन

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के दूरस्थ साप्ताहिक बाजार में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लाखों रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Trending Videos

यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्ती बगरा के साप्ताहिक बाजार में हुई थी। सोना-चांदी व्यापारी विनय कुमार सोनी ने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को दुकान लगाते समय अज्ञात चोरों ने उनके जेवरों से भरा बैग चुरा लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 87/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पेंड्रा और चौकी कोड़गार की संयुक्त टीम बनी। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला की जानकारी मिली। यह महिला किराए के मकान में रहकर चूड़ी बेचने का काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आशिया शिकारी (40 वर्ष) बताया, जो दमोह, मध्यप्रदेश की निवासी है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने भतीजे राजेंद्र शिकारी और रिश्तेदार अमर शिकारी के साथ मिलकर उठाईगिरी की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे सभी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 35 ग्राम सोना और 6.550 किलोग्राम चांदी बरामद की है। बरामद किए गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 12 लाख 64 हजार 50 रुपये आंकी गई है। आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार दोनों आरोपियों, राजेंद्र शिकारी और अमर शिकारी, की तलाश में रवाना कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed