फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Consignment of cannabis intended for distribution seized; one accused arrested.

GPM News: घर के पीछे बाड़ी में छिपा रखा था 18 किलो गांजा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्कर को दबोचा

Thu, 06 Aug 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 05:48 PM IST
सार

पेंड्रा पुलिस ने बचरवार गांव में छापेमारी कर 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Consignment of cannabis intended for distribution seized; one accused arrested.
खपाने के लिए रखे गांजे को खेप जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार।।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जिले की पेंड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बचरवार गांव के एक युवक को 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनू राठौर (30 वर्ष), पिता कोदू राठौर, निवासी बचरवार ने अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, एफएसएल टीम और स्वतंत्र गवाहों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारी की तत्काल उपलब्धता नहीं होने और आरोपी के फरार होने अथवा मादक पदार्थ हटाए जाने की आशंका को देखते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी से पहले आरोपी को उसके अधिकारों की जानकारी देते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया गया और उसकी लिखित सहमति के बाद तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर के पीछे बाड़ी में रखी एक काले रंग की बोरी से 18 अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद एफएसएल अधिकारी ने परीक्षण के बाद बरामद सामग्री को गांजा होने की पुष्टि की। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई।


पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों तक की जाती थी। मामले में तस्करी के संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed