{"_id":"6a22b51dcd93c96fa1076cd9","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4361299-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: प्रदीप सोनी हत्याकांड में नया मोड़, अज्ञात ने मोबाइल संदेश पर ली जिम्मेदारी, परिजन भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: प्रदीप सोनी हत्याकांड में नया मोड़, अज्ञात ने मोबाइल संदेश पर ली जिम्मेदारी, परिजन भयभीत
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या का मामला चर्चा में है। इस लूट और गोली मारकर हत्या के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने संदेश भेजकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
व्यापारी प्रदीप सोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या का मामला चर्चा में है। इस लूट और गोली मारकर हत्या के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने संदेश भेजकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
संदेश में अज्ञात व्यक्ति ने प्रदीप कुमार सोनी की हत्या करने का दावा किया है। उसने लिखा है कि "प्रदीप कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या मैंने की है, जो उखाड़ते बने उखाड़ लेना।" यह संदेश धमकी भरी भाषा में लिखा गया है। इसे पुलिस जांच को चुनौती देने वाला भी बताया जा रहा है। संदेश मिलने के बाद मृतक के परिजनों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। मनोज सोनी ने मामले की गंभीरता देखते हुए पेंड्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अज्ञात फोन नंबर से प्राप्त संदेश का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच और तकनीकी पड़ताल
पुलिस अब संबंधित फोन नंबर की तकनीकी जानकारी जुटा रही है। संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्थान का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि संदेश भेजने वाला वास्तव में हत्या में शामिल है।
Trending Videos
पूर्व गिरफ्तारियां और जांच का नया मोड़
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह संदेश जांच को प्रभावित करने के लिए भेजा गया है। या फिर परिजनों को डराने के उद्देश्य से यह संदेश भेजा गया हो सकता है। प्रदीप सोनी हत्याकांड क्षेत्र में काफी चर्चित रहा है। पुलिस ने पहले 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि 1 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार हुआ है। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक के भाई को मैसेज, ली हत्या की जवाबदारी।