फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   fir

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कहर अपने घर ले गया शिक्षक, पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत

Sat, 18 Jul 2026 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
fir
नाबालिग छात्रा ने लगाया शिक्षक पर गंभीर आरोप

पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने का आरोप लगा है। पुरानी बस्ती पेंड्रा के रहने वाले एक युवक ने पेंड्रा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पेंड्रा पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में नया बस स्टैंड स्थित बाधा तालाब के पास के स्कूल के शिक्षक अमित मिले और स्कूल छोड़ने का कहकर छात्रा को अपने घर ले गए। आवेदन में दावा किया गया है कि छात्रा को शाम करीब 3 बजे तक घर में रखा गया। इस दौरान शिक्षक ने उसे आइसक्रीम खिलाई तथा परिवार के संबंध में पूछताछ की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उस समय शिक्षक के घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


आवेदन के मुताबिक, छात्रा द्वारा घर जाने की बात कहने पर शिक्षक ने कुछ देर और रुकने के लिए कहा। जब छात्रा खुद वहां से निकली तो शिक्षक उसे आधे रास्ते तक छोड़कर लौट गया। पीड़िता ने सारी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजन पेंड्रा थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पेंड्रा पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षक अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच पूरी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में थाना प्रभारी पेंड्रा रणछोर दास सेंगर का कहना है कि पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है बयान के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed