फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   accident

GPM Accident: पेंड्रा में ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

Wed, 15 Jul 2026 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
accident
फिर हुआ सड़क हादसा,पति पत्नी और मासूम घायल।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राय पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार पिता पुत्र की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पिता पुत्र ने दम तोड़ दिया और मां इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार सभी लोग पेंड्रा के कुडकई गांव के रहने वाले है और गांव से पेंड्रा की ओर आ रहे थे उसी दौरान सड़क में सामने से भी एक बार वाली गाड़ी आ रही थी और कोयले से भरी ट्रैलर भी उसी समय निकली उसी दौरान ओवरटेक के दौरान स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है तो लोगों ने ट्रेलर को शिशु मंदिर के पास रोकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 
 

फिर हुआ सड़क हादसा,पति पत्नी और मासूम घायल।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed