बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Agitation over bypass demand ends six-day-long hunger strike suspended in GPM

GPM: बाईपास की मांग को लेकर आंदोलन समाप्त, छह दिनों से चल रही भूख हड़ताल स्थगित

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 03:13 PM IST
Agitation over bypass demand ends six-day-long hunger strike suspended in GPM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पिछले छह दिनों से चलाया जा रहा क्रमिक भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. के आश्वासन और प्रशासन की सकारात्मक पहल के बाद पत्रकारों ने आंदोलन को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया। हालांकि प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया है कि बायपास निर्माण की मांग पहले की तरह जारी रहेगी।

गौरतलब है कि 10 जुलाई से पेंड्रा के दुर्गा चौक में जिला प्रेस क्लब के नेतृत्व में आठ वर्षों से लंबित पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर शांतिपूर्ण क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई थी। इस जन आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का लगातार समर्थन मिलता रहा। प्रतिदिन अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पहुंचकर पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

आंदोलन की गूंज जिले से निकलकर विधानसभा और रायपुर तक पहुंची, जिसके बाद शासन और जिला प्रशासन स्तर पर भी इस मांग को गंभीरता से लिया गया। इसी क्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। बैठक में पत्रकारों ने पेंड्रा बायपास निर्माण को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए जल्द कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी। बैठक में कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आगामी बजट में इस परियोजना को शामिल कराने के लिए हरसंभव प्रशासनिक प्रयास किए जाएंगे तथा बरसात समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

इसके बाद एसडीएम अमित बेक और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की ओर से हुई सकारात्मक पहल और प्रस्तावित कार्रवाई की जानकारी आंदोलनरत पत्रकारों को दी। इस पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच सहमति बनी और कलेक्टर के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए क्रमिक भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रेस क्लब ने शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बरसात समाप्त होते ही लंबे समय से लंबित पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू होगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में ट्यूबवेल पर खूनी खेल, धारदार हथियार से युवक की हत्या

16 Jul 2026

Bihar: Bankipur By Election में Prashant Kishor पर Jitan Ram Manjhi का बड़ा बयान, बोले मैं नहीं जानता

16 Jul 2026

फतेहाबाद में किस्त जमा न करने पर गर्भवती से मारपीट

16 Jul 2026

दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद

सोनीपत में टायर बदल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

16 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच यात्री घायल

16 Jul 2026

लखनऊ में सुबह-सुबह बदला मौसम, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

16 Jul 2026
विज्ञापन

जगराओं में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

16 Jul 2026

Barwani News: बारिश नहीं हुई तो इंद्रदेव को मनाने जुटे ग्रामीण, निमाड़ में काकड़ पूजा से विशेष नमाज तक की गई

16 Jul 2026

Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

16 Jul 2026

आजमगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम video

16 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

15 Jul 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी का 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

15 Jul 2026

नोएडा में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच झुलसे

15 Jul 2026

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो-सड़क का बनेगा नया कॉरिडोर

15 Jul 2026

गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई

15 Jul 2026

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

15 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

15 Jul 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर

15 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

15 Jul 2026

युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं

15 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव

15 Jul 2026

Kota News: सीजेरियन के बाद 4 महिलाओं की किडनी फेल! डायलिसिस से किया इनकार, मांगी इच्छामृत्यु

15 Jul 2026

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

15 Jul 2026

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

15 Jul 2026

एमसीडी में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर AAP से छीनीं वार्ड समितियां

15 Jul 2026

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

15 Jul 2026

VIDEO: महादेव की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बाबा विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

15 Jul 2026

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed