फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor Ramen Deka held a review meeting with administrative officials in Balodabazar-Bhatapara

CG: राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण पर दिया जोर

Thu, 03 Apr 2025 06:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बालौदाबाजार Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 06:56 PM IST
सार

बलौदाबाजार-भाटापारा में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

विज्ञापन
Governor Ramen Deka held a review meeting with administrative officials in Balodabazar-Bhatapara
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। राज्यपाल ने वर्षा जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रशासन को रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और जल एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बड़े औद्योगिक संयंत्र और पत्थर खदानें हैं, जिससे वर्षा जल सहेजने की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास पर जोर
राज्यपाल ने स्व सहायता समूहों के कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही, स्थानीय उद्योगों में युवाओं को रोजगार देने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


नशा मुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा पर सख्ती
राज्यपाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस और संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशाग्रस्त लोगों के पुनर्वास के लिए प्रभावी सुधारात्मक उपाय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मरीजों की संख्या और उनके इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीबी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने और उनकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए।


पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर बल
राज्यपाल ने वृक्षारोपण, जंगल संरक्षण और नदी-नालों की सफाई पर जोर देते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। इस बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल के उप सचिव हिना अमिनेश नेताम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed