सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heroin Trafficking Syndicate case in Raipur: Chhattisgarh-Punjab-Pakistan connection

रायपुर में हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़: फरार चार आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ-पंजाब-पाकिस्तान कनेक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Raipur Heroin Trafficking Syndicate case: छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Heroin Trafficking Syndicate case in Raipur: Chhattisgarh-Punjab-Pakistan connection
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार

Raipur Heroin Trafficking Syndicate case: छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। राजधानी रायपुर के थाना कबीर नगर, आमानाका और साइबर की संयुक्त पुलिस टीम ने पंजाब में घेराबंदी कर अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा), अवैध शस्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारो आरोपी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज केस में फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
Trending Videos





सप्लाई का मुख्य सोर्स और मुख्य सरगना पंजाब से
पुलिस जांच में पता चला कि रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का मुख्य सोर्स और मुख्य सरगना पंजाब से है। सभी प्रमुख सप्लायर पंजाब से माल लाकर रायपुर और आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस रायपुर में हेरोइन पकड़े जाने के हर मामले में तकनीकी साक्ष्य, लोकल सप्लायर से लेकर अंतरराज्यीय वाहक और वाहन से लेकर पंजाब स्थित मूल सप्लायर तक की जांच पड़ताल कर चारों मुख्य आरोपियों के गृह प्रांत पंजाब में जाकर धर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तान से सटे पंजाब की सीमावर्ती गिरोह से हेराइन की खरीदी
पुलिस जांच  में पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार रुपिंदर उर्फ पाब्लो गैंग के कमलजीत सिंह पन्नू इस गिरोह की कड़ी में वन टियर यानी अव्वल दर्जे का सप्लायर था। वह पाकिस्तान से सटे पंजाब की सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क से सीधे हेरोइन की खरीदी करता था। रुपिंदर जैसे सप्लायर को हेरोइन उपलब्ध कराता था, जो रायपुर समेत दूर के शहरों में हेरोइन सप्लाई करते थे। पहले सप्लायर कमलजीत सिंह पन्नू की आपराधिक पृष्ठभूमि काफी गंभीर है। वह पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुका है। 






कुरियर से हेरोइन की तस्करी 
दूसरे और तीसरे आरोपी तरसेम सिंग उर्फ साजन और विक्की सिंह कुरियर से हेरोइन की तस्करी करते थे। दोनों आरोपी खुद हेरोइन लेकर नहीं चलते थे बल्कि पंजाब से रायपुर तक हेरोइन की सप्लाई कुरियर से करते थे। हेरोइन को सामान्य पार्सल में इस प्रकार से छिपाया जाता था कि कि वह पहली नजर में पकड़ में न आ सके। इतना ही नहीं आरोपी खुद को ट्रांसपोर्ट से अलग रखते थे, जिससे की पकड़ में न आ सके। रायपुर में लोकल वितरक पार्सल लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाते थे। 


मालवाहकों से हेरोइन की तस्करी
चौथा आरोपी जनकराज मालवाहक और ट्रक चालकों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करता था। वह हीरोइन की आपूर्ति के लिए उन ट्रक चालकों का उपयोग करता था जो नियमित रुप से पंजाब से छत्तीसगढ़ माल की ढुलाई करने के लिये आते-जाते थे। 






ये मुख्य चार आरोपी गिरफ्तार
  1. कमलजीत सिंग पन्नू- तरण-तारण पंजाब से
  2. तरसेम सिंग उर्फ साजन- मोगा पंजाब से
  3. विक्की सिंग- मोगा पंजाब से
  4. जनक राज- फिरोजपुर, पंजाब से







जब्त सामग्री 
  • हीरोइन चिट्ठा- 11.82 
  • बरेटा पिस्टल - एक नग 
  • जिंदा कारतूस-एक नग 
  • मोबाइल फोन-4 नग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed