{"_id":"6a4a497d83abbf43f603cf70","slug":"housing-board-makes-a-big-disclosure-on-nakti-controversy-there-is-no-proposal-for-mla-colony-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड का बड़ा खुलासा, अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड का बड़ा खुलासा, अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं
Sun, 05 Jul 2026 05:39 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:39 PM IST
सार
रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि नकटी में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, वह हाउसिंग बोर्ड की नहीं बल्कि राजस्व विभाग की है।
उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय रिकॉर्ड में राजस्व विभाग के अधीन दर्ज है। उनके अनुसार, वर्ष 2022 से लेकर 2024 के बीच इस जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे किए गए। उन्होंने दावा किया कि उच्च न्यायालय भी इस भूमि को सरकारी जमीन मान चुका है और कई स्थानों पर बड़े क्षेत्रफल में अतिक्रमण पाया गया है।
अनुराग सिंह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अनावश्यक विवाद खड़ा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है।