पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   body of a security guard was found hanging at the Korba LIC office

छत्तीसगढ़: कोरबा एलआईसी ऑफिस में सुरक्षाकर्मी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 09:47 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
body of a security guard was found hanging at the Korba LIC office
korba

कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफिस के अंदर सोमवार सुबह एक सुरक्षा कर्मी की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है। वह आराम मशीन का निवासी था और एलआईसी ऑफिस में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विनोद सोनवानी रविवार को घर से लौटा था और रात में ड्यूटी पर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह लगभग 5 बजे पिता राजेन्द्र सोनवानी बेटे को देखने सीधे एलआईसी ऑफिस पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एलआईसी ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो विनोद कार्यालय के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और एलआईसी कर्मचारियों के बयान ले रही है।

korba

 

 

korba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed