पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   FIR registered in case of theft of 25 goats from farmer Ramnath Yadav house in Korba

कोरबा में चोरी: दीवार में सेंध लगाकर 25 बकरियां ले उड़े चोर, पुलिस तलाश में जुटी; किसान को लाखों का झटका

Sun, 05 Jul 2026 06:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of theft of 25 goats from farmer Ramnath Yadav house in Korba
बकरी चोरी से गांव में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में किसान रामनाथ यादव के घर की दीवार में सुरंग बनाकर 25 बकरियां चोरी कर लीं। लाखों रुपये की बकरियों पर हाथ साफ होने से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना चार जुलाई 2026 की रात 11:50 बजे से पांच जुलाई की सुबह पांच बजे के बीच की है। ग्राम सिंघिया निवासी रामनाथ यादव पिता स्व. यादव, उम्र 45 साल खेती-किसानी करते हैं। रात में खाना खाकर परिवार गहरी नींद में सो रहा था। चोरों ने पीछे की दीवार को खोदकर सेंध लगा दी और बकरियों को रखने वाले कमरे में प्रवेश कर गए। सुबह करीब 5 बजे जब रामनाथ उठे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और दीवार पीछे से सेधी हुई मिली। अंदर रखी 20 बकरी और 5 बकरा सहित कुल 25 बकरियां गायब थीं। चोरों ने मौके पर ही बकरियों को बांधकर ले जाने के निशान छोड़े हैं।
विज्ञापन


चोरी गई बकरियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एक-एक बकरी 8-10 हजार रुपये में बिकती है। इस हिसाब से किसान को 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग पीड़ित के घर पहुंचे। दीवार खोदकर चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनाथ यादव ने तुरंत कटघोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चोर गिरोह पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बकरियां बरामद की जाएंगी। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

korba

 

korba

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed