{"_id":"6a49eb5fd62e49f4ec0b2d83","slug":"pickup-carrying-12-laborers-to-korba-carbon-factory-overturns-near-bankheta-hits-tree-urmila-anjali-sarita-critical-speed-overloading-suspected-police-investigating-korba-news-c-1-1-noi1487-4468631-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, नौ लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, नौ लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर
Sun, 05 Jul 2026 11:10 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन में 12 से अधिक लोग सवार थे 9 मजदूर को चोंट आई है तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, रजगामार के दरगा गांव के मजदूर रोज की तरह पिकअप वाहन में सवार होकर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। वाहन को पिकअप चालक तेज रफ्तार से चला रहा था और यातायात नियमों को नजरअंदाज कर रहा था। रजगामार चौकी के बनखेता गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलटकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में दबे मजदूरों की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने मिलकर वाहन को सीधा कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
हादसे में दरगा निवासी उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। घायल सविता ने बताया कि सुबह गांव से मजदूरी के लिए पिकअप में सवार होकर निकले थे। अचानक वाहन सड़क किनारे पलट गया और पेड़ से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि गोढ़ी की कार्बन फैक्टरी में आसपास के गांवों के ग्रामीण मजदूरी करते हैं। फैक्टरी के ठेकेदार द्वारा मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन की व्यवस्था की जाती है। लेकिन वाहन में क्षमता से अधिक लोग ठूंसकर ले जाए जाते हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का हाल-चाल लिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और यातायात नियम उल्लंघन का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदारों को भी नोटिस देने की बात कही है।