{"_id":"6a49de19dab13e4ec409a626","slug":"main-accused-tushar-dhanda-arrested-for-ramming-bolero-over-ujjwal-kumar-outside-korba-resort-on-july-3-victim-died-vehicle-seized-bns-section-1031-case-registered-korba-news-c-1-1-noi1487-4468621-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: जन्मदिन पार्टी में विवाद के बाद कार से कुचला युवक, हुई मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: जन्मदिन पार्टी में विवाद के बाद कार से कुचला युवक, हुई मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Jul 2026 11:04 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा के थाना उरगा क्षेत्र में 3 जुलाई की रात मीरा रिजॉर्ट के बाहर हुए हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 जुलाई की रात्रि लगभग 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10-12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट गए थे। रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मामला शांत हो गया, लेकिन चेक-आउट के बाद सभी साथी जब रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे तो दोनों के बीच पुनः विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल उज्ज्वल को उसके साथियों ने तुरंत जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना उरगा में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर वाहन भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विवाद का सही कारण और घटना के समय मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाकर जल्द ही चालान पेश करेगी।
इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है।