{"_id":"6a4b6b35489ec7dddc025312","slug":"continuous-rain-floods-balco-road-belgari-nala-submerged-crore-rupee-bridge-collapses-exposing-corruption-watch-video-for-ground-reality-korba-news-c-1-1-noi1487-4471810-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में बारिश से घुटने तक पानी, जलभराव बना परेशानी; जूझते रहे स्कूली बच्चे-राहगीर; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में बारिश से घुटने तक पानी, जलभराव बना परेशानी; जूझते रहे स्कूली बच्चे-राहगीर; Video
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 02:41 PM IST
सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने कोरबा जिले को बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्कूली बच्चे, कर्मचारी और राहगीर घंटों तक जलभराव के कारण परेशान होते रहे।
बालको के बेलगरी नाला बस्ती में भी घरों के पास तक नाली का पानी पहुंच गया। बस्ती के लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति होती है, पर निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं है। नगर के कई प्रमुख मार्गों, चौराहों और निचले इलाकों में भी सड़क व नालियों का पानी भर गया।
प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने और निचले इलाकों में न जाने की अपील की है। इधर, विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पुलिया पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई। तेज बहाव से पुलिया का एक हिस्सा टूटकर बह गया और सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए। क्षतिग्रस्त पुलिया की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें नजरअंदाज की गईं। अधिकारी गुणवत्ता पर सवालों को अपने क्षेत्र का मामला नहीं बताते थे। अब पुलिया गिरने से ग्रामीणों की आशंका सच साबित हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर कोई सूचना पटल नहीं लगाया गया था। इससे यह पता नहीं चल पा रहा कि पुलिया किस विभाग, एजेंसी या ठेकेदार ने बनाई है। निर्माण लागत, स्वीकृति तिथि और कार्यदायी संस्था जैसी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं है। पारदर्शिता के अभाव में भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी विकास कार्यों में गुणवत्ता से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोगों ने पुलिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों-ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जोगीनाला पुलिया का ढहना लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।