Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 ऑफिसर्स और जवान होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट
Independence Day 2026: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक दिये जाने का एलान किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि राज्य बनने के बाद पहली बार दिल्ली में छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान सम्मानित किये जायेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Independence Day 2026: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक दिये जाने का एलान किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि राज्य बनने के बाद पहली बार दिल्ली में छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान सम्मानित किये जायेंगे। इनमें 141 जवानों को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और एक ऑफिसर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित पुलिस पदकों की सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं का दम दिखाया है।
माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की ओर से किए गए साहसिक अभियानों और देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों का भी इस सम्मान में बड़ा योगदान रहा है।
छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। इसमें डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। वहीं गायत्री सिंह, दीपमाला कश्यप, अर्चना झा, डीएसपी सविता परिहार, सहित 10 अधिकारियों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किये जायेंगे। सभी अधिकारियों को 26 जनवरी 2026 को पदक मिलेगा।
इन अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक
वीरता पदक पाने वालों में आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुरिया के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाई है।
राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को मिलेगा। उन्हें पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और योगदान को देखते हुए दिया गया है।
10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की है। इनमें ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव : सीएम साय
सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति के लिए छत्तीसगढ़ के वीर पुलिस जवानों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। माओवाद आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में उनके वीरतापूर्ण योगदान को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 141 वीरता पदकों से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।
देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति के लिए छत्तीसगढ़ के वीर पुलिस जवानों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। माओवाद आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में उनके वीरतापूर्ण योगदान को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 141 वीरता पदकों से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 14, 2026
इसके साथ ही एक राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए और दस पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए गए हैं। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधारात्मक सेवाओं में भी छत्तीसगढ़ के कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान मिला है। यह सम्मान हमारे उन वीर जवानों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती को माओवाद के बेड़ियों से मुक्त कराने के संकल्प को अपने साहस से साकार किया है।