फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Independence Day will be celebrated in Raipur: 17 platoons will participate in parade, CM say will take salute

रायपुर में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस: 17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल, सीएम विष्णुदेव साय लेंगे सलामी

Fri, 14 Aug 2026 05:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 14 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

कल सुबह 9 बजे से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। सीएम विष्णु देव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद में परेड की सलामी लेंगे। तैयारी को लेकर पिछले दिनों और आज शुक्रवार को भी फुल रिहर्सल किया गया।

विज्ञापन
Independence Day will be celebrated in Raipur: 17 platoons will participate in parade, CM say will take salute
रायपुर में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है। कल सुबह 9 बजे से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। सीएम विष्णु देव सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद में परेड की सलामी लेंगे। तैयारी को लेकर पिछले दिनों और आज शुक्रवार को भी फुल रिहर्सल किया गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम एवं एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजुदगी में पुलिस आयुक्त  संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड नेतृत्व में 17 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगे। प्लाटून सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी की बालक-बालिका टुकड़ियां, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड एवं बैंड प्लाटून शामिल होंगे। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड  आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार करीब 843 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र (सरगुजा संभाग), छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र (दुर्ग संभाग) और छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र (रायपुर संभाग) के स्कूल से बच्चे प्रस्तुत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित पुलिस पदकों की सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं का दम दिखाया है।  इस बार सबसे अधिक 141 वीरता पदक छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है । इसके अलावा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए भी कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की ओर से किए गए साहसिक अभियानों और देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों का भी इस सम्मान में बड़ा योगदान रहा है। 

इन अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक
वीरता पदक पाने वालों में आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुरिया के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों ने  कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाई है। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का प्रतिष्ठित पदक आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को प्रदान किया जाएगा।  पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए दिया है। 


10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की है। इनमें ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed