फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: photo exhibition on Pride of Independence' IN Raipur Town Hall from 15 August 2026

CG: रायपुर टाउन हॉल में 15 अगस्त से देखिये 'आजादी का गौरव' पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी, सीएम साय करेंगे शुरुआत

Sat, 15 Aug 2026 07:45 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 07:45 AM IST
सार

15 August 2026: देश प्रदेश में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एतिहासिक टाउन हॉल में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन
CG: photo exhibition on Pride of Independence' IN Raipur Town Hall from 15 August 2026
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

15 August 2026: देश प्रदेश में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एतिहासिक टाउन हॉल में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस बार इसका विषय है ‘आजादी का गौरव-विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की ओर से ये फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन




प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों और जननायकों के योगदान को भी दिखाया गया है। 
विज्ञापन


जानें उद्देश्य
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों को भी पेश किया गया है। प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराना है। विशेष रूप से युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति एवं उपलब्धियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षण रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है प्रदर्शनी का टाइम?
आम जनता के लिये यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed