फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chaos in Errabore After Lizard Found in Ice Cream During Wedding Ceremony

Sukma: शादी समारोह के दौरान आइसक्रीम में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन से जांच की मांग

Sun, 31 May 2026 11:07 AM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Errabore After Lizard Found in Ice Cream During Wedding Ceremony
आइसक्रीम में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

सुकमा जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आइसक्रीम में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार समारोह में आंध्र प्रदेश से पहुंचे कुछ विक्रेता आइसक्रीम बेच रहे थे। इसी दौरान एक आइसक्रीम में छिपकली दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तत्काल आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed