{"_id":"68ef25a340c38ae69d0b8f24","slug":"dispute-during-navakhai-festival-turns-deadly-two-youths-killed-in-sukma-clash-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्सव मातम में बदला: नवाखाई के दौरान खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव मातम में बदला: नवाखाई के दौरान खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में दो युवकों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
सुकमा के पोलमपल्ली में नवाखाई उत्सव के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें पोडियम देवा और पोडियम पोड़िया की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयपारा में नवाखाई के दौरान हुए एक दुखद हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि यह मारपीट में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को तोयनार गांव में नवाखाई का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। इसी दौरान, ग्राम तोयपारा में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद पोडियम देवा (45 वर्ष) और पोडियम पोड़िया के बीच शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद से तोयपारा गांव में मातम का माहौल है। जहां एक ओर नवाखाई जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर ऐसी घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।