सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Married man commits suicide by jumping in front of a train Navjeet was upset about something at home in Jagdal

जगदलपुर: शादीशुदा युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, घर की किसी बात को लेकर परेशान था नवजीत

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर शहर के निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते करकापाल व लामनी के बीच रेलवे ट्रैक में कूदकर जान दे दी, घटना की जानकारी रेलवे विभाग ने बोधघाट पुलिस को दी।

Married man commits suicide by jumping in front of a train Navjeet was upset about something at home in Jagdal
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर शहर के निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते करकापाल व लामनी के बीच रेलवे ट्रैक में कूदकर जान दे दी, घटना की जानकारी रेलवे विभाग ने बोधघाट पुलिस को दी, घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Trending Videos


मामले का खुलासा करते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाला नवजीत हलधर 35 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर से अपनी स्कूटी लेकर काम से निकला हुआ था, दोपहर 12 बजे के लगभग परिजनों को सूचना मिली कि नवजीत ने अपनी स्कूटी को सड़क पर खड़ा करके लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी के सामने कूद गया, इस हादसे में नवजीत के दोनों हाथ कट कर अलग हो गया, साथ ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई, मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक माँ दुर्गा स्टील फर्नीचर के नाम से संचालित करते था, वही मृतक के दो बच्चे भी है, सूत्रों के अनुसार घर मे किसी बात को लेकर कुछ परेशानी चल रही थी, जिसके कारण नवजीत कुछ टेंशन में चल रहा है, फिलहाल शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। इसके अलावा 2 दिन पहले परपा थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने इसी तरह ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया था, मृतक की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed