{"_id":"69438487f108d8c01c05134f","slug":"one-passenger-died-and-several-injured-in-a-bus-accident-in-bhanpuri-in-jagdalpur-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर सड़क हादसा: तिरुपति जा रही बस पेड़ से टकराई, राजनांदगांव के युवक की मौत; कई दर्शनार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर सड़क हादसा: तिरुपति जा रही बस पेड़ से टकराई, राजनांदगांव के युवक की मौत; कई दर्शनार्थी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव में तिरुपति जा रही एक बस चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजनांदगांव निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
सड़क हादसे में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया गया कि दुर्ग से 30 से अधिक यात्रियों को लेकर तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तारागांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से उसका नियंत्रण बस से हट गया और बस पेड़ से जा टकराई।
इस दुर्घटना में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि कई दर्शनार्थी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई।
Trending Videos