सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Spokesperson issues letter to punish surrendered Naxalites

'सरेंडर करने वाले नक्सली साथी गद्दार हैं': चार पन्नों का पत्र किया जारी, भूपति और सोनू दादा का जिक्र

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 Oct 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना में नक्सली सोनू दादा और जगदलपुर में भूपति ने सरकार के आगे सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सजा देने के लिए प्रवक्ता ने चार पन्नों का पत्र जारी किया। आत्मसमर्पण को विश्वासघात बताया है।

Spokesperson issues letter to punish surrendered Naxalites
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना में सोनू दादा और उसके बाद जगदलपुर में भूपति के सरेंडर के बाद नक्सलियों ने इनके साथ समर्थन देने वाले सभी साथियों को सजा देने की बात कही गई है, इस नाराजगी को केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने 4 पन्नों का पत्र जारी किया है। 

Trending Videos


केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने जारी किए गए अपने पत्र में बताया कि नक्सलियों ने अपने सबसे महत्वपूर्ण पद पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू दादा को बनाया गया था, जहां सोनू दादा ने अपने ही लोगों से गद्दारी करते हुए अपने 60 साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस सरेंडर के एक दिन बाद ही 210 साथियों के साथ भूपति ने जगदलपुर में आकर सरेंडर कर दिया था। इस घटना के बाद से नक्सलियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। जहां अपने साथियों की इस गद्दारी से नाखुश साथियों ने सरेंडर कर चुके सोनू दादा, सतीश और उसके 61 साथियों को सजा देने का फरमान जारी किया है। 

चार पन्नों का पत्र भी जारी किया है। वहीं इन सभी को गद्दार कहते हुए दलबदलू की संज्ञा देते हुए पार्टी से बाहर निकाले जाने की बात कही है। साथ ही नक्सलियों की पार्टी ने इस बात को भी माना है कि उन्होंने सोनू दादा को पोलित ब्यूरो सदस्य का पद भी दे दिया था। इस समर्पण के बाद से डीकेएसजेड सी सदस्य विवेक, वैकल्पिक सदस्य दीपा के अलावा 10 संभागभर के ओहदेदारो में काफी नाराजगी देखने को मिली है। सोनू दादा ने अपने 60 साथियों के साथ मिलकर 50 अधिकारियों ने गढ़चिरौली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed