सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three youths committed suicide by getting hit by a train in three days

CG News: तीन दिन और तीन मौतें, तीनों युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो की नहीं हुई अभी तक पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में बीते तीन दिनों में परपा, बोधघाट और कोड़ेनार थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। जिसमें एक की पहचान नवजीत हलधर (35) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।

Three youths committed suicide by getting hit by a train in three days
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते तीन दिनों में तीन युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने जहां एक युवक की शिनाख्त कर ली थी। वहीं दो की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है पहली घटना परपा थाना क्षेत्र की है, जहां तीन दिन पहले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। 

Trending Videos


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव को पीएम के लिए मेकाज तो ले आई, लेकिन अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज या फिर फोन बरामद न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है, जहां निर्मल विद्यालय के पीछे रहने वाले नवजीत हलधर 35 वर्ष ने पारिवारिक कारणों के चलते लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
वहीं तीसरी घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है, जहां एक 55 वर्षीय बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली, घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed