सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Tragic Road Accident in Chhindgarh Out-of-Control Tractor Trolley Overturns Driver Dies on the Spot in Jagdal

Jagdalpur: छिंदगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Tragic Road Accident in Chhindgarh Out-of-Control Tractor Trolley Overturns Driver Dies on the Spot in Jagdal
Photo Title - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन के नीचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली छिंदगढ़ क्षेत्र के अंदरूनी मार्ग से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से दब जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही छिंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, अंदरूनी सड़कों पर निगरानी बढ़ाने और भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Photo Title

Photo Title- फोटो : credit

 

Photo Title

Photo Title- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed