सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Gunfire inside Congress leader home one son killed another in critical condition in Chhattisgarh

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे।

Gunfire inside Congress leader home one son killed another in critical condition in Chhattisgarh
एक बेटे की मौत, दूसरा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


देर रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस आए। सम्मेलाल सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। हमले में आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आयुष के छोटे भाई आशुतोष कश्यप को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी का बयान और जांच
मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रेत कारोबार को लेकर विवाद की आशंका 
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, साइबर दल और न्यायिक विज्ञान दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने रेत कारोबार से जुड़े विवाद की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के काम में सक्रिय हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

 

आयुष कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम करही लेकर पहुंचे, जहां जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित कांग्रेस के नेताओं और परिजनों ने बिर्रा चौक मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक चक्का जाम किया। हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं परिजनों का बुरा हाल है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed