सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Double Murder and Robbery Case Main Accused Sentenced to Four Life Terms Two Others Sentenced to Three Life Te

जांजगीर-चांपा: डबल मर्डर और लूटकांड, मुख्य आरोपी को 4 बार उम्रकैद, दो को 3-3 बार आजीवन कारावास

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 07:08 PM IST
Double Murder and Robbery Case Main Accused Sentenced to Four Life Terms Two Others Sentenced to Three Life Te
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिवनी स्थित शराब भट्टी में सुरक्षा में तैनात गार्ड यदुनंदन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी की रात में खाट पर सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात में प्रधान सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 4 बार आजीवन कारावास तथा अन्य आरोपियों को 3-3 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही प्रत्येक पर अर्थदंड भी लगाया गया।

मामला 4 नवंबर 2023 की रात का है, जब सिवनी स्थित शराब दुकान में ड्यूटी पर तैनात गार्ड यदुनंदन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 5 नवंबर को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से साक्ष्य जुटाए गए, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।

अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने न्यायालय में तर्क रखते हुए बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से आपराधिक षड्यंत्र रचकर शराब दुकान में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर दोनों सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी। इसे बेहद गंभीर और हृदयविदारक घटना बताते हुए कठोर सजा की मांग की गई।

साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी शिवशंकर चौहान उर्फ मुन्ना को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दो बार आजीवन कारावास, धारा 397 के तहत एक बार आजीवन कारावास तथा धारा 460 के तहत एक अतिरिक्त आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस तरह उसे कुल चार बार आजीवन कारावास और प्रत्येक धारा में 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
वहीं सह-आरोपी कृष्णा सहिस को धारा 302 के तहत दो बार आजीवन कारावास और धारा 397 के तहत एक बार आजीवन कारावास, कुल तीन बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसी प्रकार महिला आरोपी मंगली बाई उर्फ माला सहिस को भी धारा 302 के तहत दो बार और धारा 397 के तहत एक बार आजीवन कारावास की सजा दी गई, साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आरोपी अर्थदंड की राशि जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें प्रत्येक अपराध के लिए अतिरिक्त 6-6 माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन, आठ राज्यों के कृषि मंत्री और प्रमुख सचिव आएंगे

23 Apr 2026

Video: लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, फ्यूल पंपों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

23 Apr 2026

बाराबंकी को मिला 24वां थाना माती, एडीजी ने किया शुभारंभ

23 Apr 2026

कानपुर: श्री बावा लाल जी मंदिर में गूंजे जयकारे, मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

23 Apr 2026

कानपुर: डॉ. धनंजय चौधरी का छात्रों को मंत्र, अंक मेधा का मानक नहीं, मेहनत को बनाएं हथियार

23 Apr 2026
विज्ञापन

‘एशिया का चानन’ ने बदला नजरिया, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष से बातचीत

23 Apr 2026

रायबरेली में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर सुपरवाइजर व संगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

23 Apr 2026
विज्ञापन

बच्चों को दुलारा...बांटे खिलौने, कार्यक्रम के दौरान सीएम का खास वीडियो

23 Apr 2026

हरियाणा में नई उद्योग नीति पर मंथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी की निवेशकों के साथ मैराथन बैठक का दूसरा दिन

23 Apr 2026

VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिजलीघर पर महिलाओं का हंगामा, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं

23 Apr 2026

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

23 Apr 2026

इगलास के चंदफरी में बच्ची से अभद्र कमेंट करने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन गिरफ्तार

23 Apr 2026

सराय हकीम में घर में घुसकर लाखों की चोरी, एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दी जानकारी

23 Apr 2026

बिजलीकर्मियों ने दिया धरना, आरोपियों के गिरफ्तारी की उठाई आवाज

23 Apr 2026

VIDEO: गर्मी से बुरा हाल, शरीर पर लाल दाने और चटक रहा गला

23 Apr 2026

VIDEO: 10वीं-12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इतने बजे जारी होगी मेरिट

23 Apr 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक बने पिलर, रखे जाएंगे यू-गर्डर

23 Apr 2026

VIDEO: सताएगी गर्मी... 5 से 8 डिग्री बढ़ेगा पारा, सीएमओ ने जारी किया अलर्ट

23 Apr 2026

जंगली जानवर का शिकार बनी महिला, ग्रामीणों का प्रदर्शन

23 Apr 2026

VIDEO: बेंच पर सोते मरीज, गंदगी ही गंदगी...जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर भड़के डीएम

23 Apr 2026

कानपुर: श्री बावा लाल जी मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

23 Apr 2026

फर्रुखाबाद : सीएचसी में खड़ी दो कंडम एंबुलेंस जलकर खाक, वीडियो बनाते रहे कर्मचारी

23 Apr 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आज होगा जारी, छात्र-छात्राओं में उत्साह

23 Apr 2026

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

23 Apr 2026

VIDEO: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मां पर टिप्पणी को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

23 Apr 2026

कानपुर: बेटे के इलाज के लिए पैसे देने गए थे सुरेश, घर लौटते समय नहर में डूबी बाइक, मौत

23 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ नगर निगम: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा व सपा-कांग्रेस आमने-सामने, दिया धरना

23 Apr 2026

VIDEO: सुरक्षा के लिए लगाई जा रही रेलिंग ताकि पैदल निकलने वालों को कोई खतरा न हो

23 Apr 2026

Mandi: कैंची मोड़ के पास सड़क बंद, वैकल्पिक मार्ग पर हांफी एचआरटीसी बस; यात्रियों ने धक्का देकर किया रास्ता साफ

23 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कैंपस में लगी मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, छात्र-छात्राओं की लगी भीड़

23 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed