{"_id":"69e9cd772c407573fe05292c","slug":"video-agra-district-hospital-mismanagement-exposed-during-dm-inspection-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेंच पर सोते मरीज, गंदगी ही गंदगी...जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेंच पर सोते मरीज, गंदगी ही गंदगी...जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर भड़के डीएम
आगरा। नवागत डीएम मनीष बंसल को जिला अस्पताल के एक घंटे के निरीक्षण में भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। लंबी लाइन और मारामारी से परेशान होकर कई मरीज बेंच पर ही सो गए। वार्ड और परिसर में गंदगी पसरी हुई थी। डॉक्टर और स्टाफ बिना एप्रन के मिले। यहां तक कि रिटायर्ड हो चुके डॉक्टरों के नाम पर ही ओपीडी चल रही थी। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।
डीएम मनीष बंसल को ओपीडी में पर्चा, दवा और डॉक्टर को दिखाने के लिए भारी अव्यवस्थाएं मिली। बेतरतीब लंबी लाइन लगी थी, जिसमें धक्कामुक्की भी हो रही थी। गर्मी से बचाव को कूलर भी नहीं लगे थे। इससे कई मरीज परेशान होकर बेंच पर ही सो गए। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख अधीक्षक-सीएमओ से पूछा कि गर्मी है और ये अव्यवस्थाएं हैं। पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, महिला वार्ड, एंटी रैबीज यूनिट और डायलिसिस सेंटर देखा। यहां पर गंदगी थी और सफाई नहीं मिली। इस पर अस्पताल मैनेजर पर नाराज होते हुए पूछा कि साफ-सफाई में ढिलाई क्यों हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।