{"_id":"69e9cd7a232197d4fb057bd2","slug":"video-heatwave-alert-in-agra-health-department-on-alert-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सताएगी गर्मी... 5 से 8 डिग्री बढ़ेगा पारा, सीएमओ ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सताएगी गर्मी... 5 से 8 डिग्री बढ़ेगा पारा, सीएमओ ने जारी किया अलर्ट
आगरा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 5-8 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ने के आसार जताए हैं। ऐसे में सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है। रैपिड रिस्पांस टीम बना दी है। सीएचसी-पीएचसी पर ओआरएस, फ्लूड समेत अन्य दवाओं का स्टॉक किया है। सिर में दर्द, चक्कर आना और घबराहट की स्थिति बनने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। 108, 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन भी कर सकते हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने कुछ दिनों में पारा सामान्य से 8 डिग्री तक ज्यादा पहुंचने के आसार जताए हैं। ऐसे में चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए 18 सीएचसी और 48 पीएचसी पर ओआरएस, आईवी फ्लूड, आइस पैक की व्यवस्था की है। रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि आपात स्थिति पर 09458569043 और 0562-2600412 पर जानकारी दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।