सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   young man was cheated of Rs 27 lakh on pretext of double profit on Telegram In Janjgir

जांजगीर में ऑनलाइन ठगी का खुलासा: टेलीग्राम पर डबल मुनाफा का झांसा, युवक से 27 लाख ठगे; दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 09:46 PM IST
young man was cheated of Rs 27 lakh on pretext of double profit on Telegram In Janjgir
जांजगीर-चांपा जिले में टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां युवक राजेश सोनी से 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार सोनी को निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया गया था। प्रार्थी ने अपने मोबाइल में टेलीग्राम एप डाउनलोड किया था, जहां 7 दिसंबर 2025 को एक युवती ने उससे संपर्क किया। युवती ने खुद को निवेश कंपनी से जुड़ा बताते हुए कम समय में अधिक लाभ दिलाने का दावा किया। इसके बाद युवक को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां अन्य सदस्य भी लगातार निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।

जिसके झांसे में आकर राजेश सोनी ने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस, यूपीआई, एटीएम और पेटीएम के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 27 लाख 26 हजार 614 रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद जब उसे किसी प्रकार का रिटर्न नहीं मिला और संपर्क टूट गया, तब उसे ठगी का एहसास होने पर साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बैंक खाते के जरिए सुराग मिला, जिसमें 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में संचालित पाया गया।

जिसके आधार पर पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची, जहां आरोपी आवेज मसूद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मित्र अब्दुल वाहिद के कहने पर बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। वह रकम निकालकर अपने साथी को सौंपता था और बदले में कमीशन प्राप्त करता था। इसके बाद सह-आरोपी अब्दुल वाहिद को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसके संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में ड्रग्स व अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

23 Apr 2026

बागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन

23 Apr 2026

Video: लू से राहत को नगर निगम बनाएगा कूलिंग प्वाइंट, 25 अप्रैल से मिल सकती सुविधा

23 Apr 2026

भीषण सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच ग्रामीणों की मौत, 22 घायल

23 Apr 2026

मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर इकलौती बेटी की मौत, VIDEO

23 Apr 2026
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर की दुकान में लगी आग, VIDEO

23 Apr 2026

कानपुर: गैस सिलिंडर नहीं मिला तो सड़क पर उतरे उपभोक्ता; चकेरी में चंदेल गैस एजेंसी के खिलाफ हंगामा

23 Apr 2026
विज्ञापन

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बारे में लाइब्रेरियन प्रो निशात फातिमा ने दी जानकारी

23 Apr 2026

अम्बाला नगर निगम चुनाव: कुलविंदर सैनी ने किया नामांकन, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Sirmour: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

23 Apr 2026

Rampur Bushahr: लंबित मांगों को लेकर फूटा दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा, दत्तनगर में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ किया प्रदर्शन

23 Apr 2026

यूपी स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अलीगढ़ में जिला स्तरीय ट्रायल शुरू

23 Apr 2026

गेहूं का उठान धीमा होने पर कुरुक्षेत्र में भड़के आढ़ती

23 Apr 2026

कानपुर: घाटमपुर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी, बिजली विभाग मुर्दाबाद के लगाए नारे

23 Apr 2026

Budaun: नेग को लेकर बरात में बवाल, दूल्हे का भतीजा घायल, पुलिस ने छह किन्नर पकड़े

23 Apr 2026

Sirmour: धौण स्कूल में 150 बच्चों समेत अभिभावकों के स्वास्थ्य की हुई जांच, स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की टीम ने दी सेवाएं

23 Apr 2026

हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत, VIDEO

23 Apr 2026

बालोद: ITI में निर्माण कार्य के दौरान छात्र की पांच उंगलियां कटीं, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

23 Apr 2026

कानपुर: इसरो के युविका प्रोग्राम में आरिज खान का चयन, अहमदाबाद में सीखेंगे अंतरिक्ष के गुर

23 Apr 2026

कानपुर: व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कांग्रेस को प्रदर्शन

23 Apr 2026

Nishant Kumar अब मई के महीने में शुरू करेंगे अपनी बिहार की यात्रा, जानिए क्या होगा खास?

23 Apr 2026

सीतापुर में बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रही वृद्धा की मौत

23 Apr 2026

Mandi: कौल सिंह ठाकुर बोले- 2022 के चुनाव जीत जाते तो होता मुख्यमंत्री

23 Apr 2026

हाथरस में कुशवाह परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई-एएसपी

23 Apr 2026

VIDEO: नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर नगर निगम के विशेष सदन का सपा-कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार

23 Apr 2026

Shimla: गेयटी थियेटर में श्री जन्म ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

23 Apr 2026

Mandi: विधायक चंद्रशेखर बोले- भाजपा महिला विरोधी, कांग्रेस पर लगा रही बेबुनियाद आरोप

23 Apr 2026

Patna: नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav के बयान पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव का पलटवार, क्या बोले?

23 Apr 2026

अयोध्या में छप्पर में आग लगने से दो भैंसें जिंदा जलीं, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया

23 Apr 2026

Patna: Nitish Kumar फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, Nishant Kumar को क्यों नहीं मिला कोई पद?

23 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed