{"_id":"69b56769b2fdcb94b3068c00","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-jewellery-shop-on-pretext-of-shopping-2-accused-including-a-woman-arrested-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने लाखों के जेवर पार, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने लाखों के जेवर पार, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सभी जेवर और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सभी जेवर और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान की है। दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक दुकान में सोने का रानी हार खरीदने के बहाने आए थे। दुकान में मौजूद संचालक के बेटे ने उन्हें कई आभूषण दिखाए। इसी दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी की बिछिया पहन ली।
इसके बाद उसने बहाना बनाया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह एक और हार खरीदेगी। थोड़ी देर बाद महिला फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर चली गई और वापस नहीं लौटी। महिला के साथ आए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। कुछ देर बाद युवक भी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन दुकान में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
दुर्ग से पकड़ी गई महिला आरोपी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने दुर्ग शहर से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली की एक जोड़ी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल की एक जोड़ी और चांदी की बिछिया की तीन जोड़ी सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 5.33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos