{"_id":"68d666802f8d5ee70106ede3","slug":"kabirdham-police-take-major-action-three-gang-rape-accused-arrested-within-36-hours-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
पूछताछ और तकनीकी शाखा की जानकारी से मिली कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता ने पहचान कार्रवाई में आरोपियों की पुष्टि की।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले में युवती के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु (22 वर्ष, निवासी ऊर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा), नसीम अहमद उर्फ छोटू (25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा) और मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु (21 वर्ष, निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा) शामिल हैं।
मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना महिला कवर्धा में धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
एएसपी बघेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर कार्रवाई की। अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की गई। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जिलेभर में छापेमारी की गई और 150 से 200 संदेहियों से गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ और तकनीकी शाखा की जानकारी से मिली कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता ने पहचान कार्रवाई में आरोपियों की पुष्टि की। जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
Trending Videos