सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Suspicious death of female constable in Raipur police quarters, body found hanging; investigation underway

Raipur News: रायपुर पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिली लाश; जांच जारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Apr 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

Suspicious death of female constable in Raipur police quarters, body found hanging; investigation underway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्टर के अंदर एक महिला फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर महिला आरक्षक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसे नीचे उतारकर जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे हर एंगल से जांच रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षक किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जूझ रही थी या नहीं। साथ ही उनके सहकर्मियों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed