{"_id":"69da34e33aa6f2c3bf0bbc1f","slug":"raipur-police-action-against-drug-traffickers-warrants-and-illegal-arms-holders-10-sent-to-jail-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में पुलिस का सघन अभियान: अड्डेबाज, वारंटी और अवैध हथियार रखने वालों पर एक्शन, 10 जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में पुलिस का सघन अभियान: अड्डेबाज, वारंटी और अवैध हथियार रखने वालों पर एक्शन, 10 जेल भेजे गए
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
इस दौरान कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस की टीमें खासतौर पर शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर सक्रिय रहीं।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक सेंट्रल जोन के कोतवाली डिवीजन में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस की टीमें खासतौर पर शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर सक्रिय रहीं।
अभियान के दौरान नशाखोरी और अड्डेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र से 6 और मौदहापारा से 2 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से 7 लोगों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
इसी कार्रवाई के तहत मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। साथ ही पूरे डिवीजन में 8 जमानती वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए, जिससे लंबित मामलों में भी प्रगति हुई।
गंज थाना क्षेत्र में तेलघानी नाका चौक के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राज नायक उर्फ माया के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों में ई-रिक्शा चालकों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भी अचानक जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos