सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Two interstate thieves caught stealing by cutting cables in Kamal Vihar, goods including moped seized

Raipur News: कमल विहार में केबल काटकर चोरी करते दो अंतर्राज्यीय चोर धराए, मोपेड सहित सामान जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने केबल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार किया है।

Two interstate thieves caught stealing by cutting cables in Kamal Vihar, goods including moped seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने केबल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कौशल्या माता विहार (कमल विहार) इलाके में लगे इलेक्ट्रिक केबल को काटकर चोरी कर रहे थे, तभी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।
Trending Videos


घटना 9 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब राहुल सिन्हा ने पुलिस को सूचना दी कि कमल विहार क्षेत्र में दो व्यक्ति टीवीएस मोपेड के साथ संदिग्ध हालत में केबल लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने केबल को आरी ब्लेड से काटकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 हजार रुपये मूल्य का चोरी किया गया केबल और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोपेड जब्त की है। इस मामले में टिकरापारा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार राठौर (43) और अंकित कुमार बनिया (22) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में रायपुर के माना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने और पुराने आरोपियों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत की गई सक्रियता के कारण इस मामले में त्वरित सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed