सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh to heatwave conditions after April 14; temperatures expected to reach 42°C in several districts

Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, 14 अप्रैल के बाद हीटवेव का अलर्ट;कई जिलों में पारा 42°C तक पहुंचने के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर 42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

Chhattisgarh to heatwave conditions after April 14; temperatures expected to reach 42°C in several districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर 42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव चलने के हालात बन सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में देखने को मिल सकता है, जहां दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेंगी। मौसम साफ होने के चलते सूरज की तपिश अब ज्यादा महसूस की जा रही है, भले ही तापमान अभी सामान्य से थोड़ा कम हो, लेकिन लगातार बढ़त चिंता का संकेत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण दिशा में फैला चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह प्रणाली सीधे तौर पर बारिश नहीं ला रही, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव और गर्मी बढ़ाने में इसकी भूमिका मानी जा रही है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन में तेज धूप पड़ेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन दोपहर में तापमान काफी ज्यादा महसूस होगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत बताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव और तीव्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed