सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   13 point demands including dearness allowance employees submitted memorandum to the collector in the name of C

कबीरधाम : महंगाई भत्ता समेत 13 सूत्रीय मांग, कर्मचारियों ने सीएम व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

आज बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सरकार से महंगाई भत्ता समेत 13 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर कोज्ञापन सौंपा है। 

13 point demands including dearness allowance employees submitted memorandum to the collector in the name of C
सीएम के नाम ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सरकार से महंगाई भत्ता समेत 13 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर कोज्ञापन सौंपा है। संघ के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे। इस दौरान ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग केन्द्र व एमपी के कर्मचारियों, पेंशनरों को वर्तमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है। केन्द्र व एमपी सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की वृद्धि किया जाए। शिक्षकों के विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। 

Trending Videos


केन्द्रीय कर्मचारियों व अविभाजित एमपी की भांति छग के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जाए। शिक्षक/लिपिक समेत विभिन्न संवर्गो के वेतन विसंगति दूर करने गठित समिति का प्रतिवेदन यथाशीघ्र सार्वजनिक किया जाए। सभी संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश शीघ्र जारी किया जाए। उत्तर प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के अधिकारी/कर्मचारियों को केशलेस चिकित्सा व्यवस्था दी जाए। सभी संवर्ग के लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देश जारी किया जाए। संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पद पर नियमित किया जाए समेत अन्य मांग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed