{"_id":"681375f48564d2214e0362ea","slug":"aim-of-government-is-to-bring-development-work-on-ground-said-deputy-cm-vijay-sharma-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सरकार का उद्देश्य विकास कार्य को धरातल पर उतारना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सरकार का उद्देश्य विकास कार्य को धरातल पर उतारना, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज गुरुवार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। उन्होंने आज तेज बारिश की परवाह किए बिना ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में सरस्वती शिशु मंदिर के पास 10-10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।
Trending Videos
इन निर्माण कार्य से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित मंच प्राप्त होगा, जिससे गांवों में सामुदायिक एकता व विकास को नई दिशा मिलेगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज ग्राम पोड़ी व खड़ोदा कला में सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। ये भवन ग्रामीणों के लिए न केवल सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेंगे, बल्कि गांव के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बता दें कि इसके पूर्व भी एक सप्ताह के भीतर कवर्धा विधानसभा के ग्राम में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा चुका है।